इएसजेड से तीन प्रखंड के 218 गांव होंगे प्रभावित, रोजगार छिनने से रुक जायेगा क्षेत्र का विकास

क्षेत्र का भविष्य बचाना है तो तेज करें आंदोलन- भुनेश्वर मेहता

रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । केंद्र सरकार द्वारा हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित हजारीबाग वन्य आश्रयणी क्षेत्र (नेशनल पार्क) के 5 किमी एरिया को इको सेंसिटिव जोन बनाए जाने से स्थानीय लोगों का गुस्सा चरम पर है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ़ शनिवार को इएसजेड संघर्ष समिति के बैनर तले एक सर्वदलीय बैठक प्रखंड के उच्च विद्यालय सिझुआ के मैदान में की गई। बैठक की अध्यक्षता इएसजेड संघर्ष समिति के अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता और संचालन पुर्व मुखिया इंद्रदेव मेहता ने किया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पुर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव समेत कई राजनितिक दलों के नेता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। मुख्य अतिथि भुनेश्वर मेहता ने कहा कि इको सेंसिटिव जोन की समस्या को रोकने के लिए मैने जनहित याचिका दायर किया था। लेकिन केंद्र सरकार ने इसे लागू कर दिया। इको सेंसिटिव जोन का बढ़ाया गया 5 किमी का दायरा स्थानीय लोगों के लिए अभिशाप साबित होगा। हमे सरकार के इस फैसले के खिलाफ़ एकजुट होकर आन्दोलन करना होगा। तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रह सकेगा।

पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि इससे रोजगार छिन जायेगा और क्षेत्र का आर्थिक विकास रुक जायेगा। जैसे जैसे आबादी बढेगी समस्या बढ़ता जायेगा। जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने जानकारी देते हुए कहा कि इको सेंसिटिव जोन के दायरे में इचाक, पदमा और कटकमसांडी प्रखंड के 218 गांव प्राभावित होंगे। जोन के अन्तर्गत कल कारखाने, होटल, पेट्रोल पंप, क्रेशर माइंस, डीप बोरिंग कराने, पक्के मकान और पक्की सड़क बनाने समेत किसी भी प्रकार के रोज़गार सृजन पर प्रतिबंध होगा। ऐसे में एक बड़ी आबादी घोर आर्थिक संकट का सामना करने को मजबूर हो जायेगा।

बैठक में जिप सदस्या रेणु देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, कांग्रेस के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ.आरसी मेहता, दिंगबर मेहता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष सोनी, जयनंदन मेहता, पूर्व प्रमुख कौशलनाथ मेहता, समिति के संयोजक चोहान महतो, निवेदक पूर्व उप प्रमुख चंद्रदेव मेहता, आजसू नेता प्रदीप कुमार मेहता, जदयू नेता अर्जुन मेहता, पुर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता, मुखिया सुनिता देवी, नंदकिशोर मेहता, मोदी कुमार, उमेश मेहता, किरण देवी, सिकंदर राम, संगीता देवी, सीता देवी, पुर्व मुखिया अशोक यादव, देगनारायण मेहता, सुनील कुमार मेहता, मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता, कुशलचन्द मेहता, महेंद्र दास, विजय राम, चंदन कुमार, राकेश कुमार, पंसस मुकेश उपाध्याय, चंद्रधारी मेहता, सन्तोष मेहता, समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। मौके पर इचाक, पदमा और कटकमसांडी प्रखंड के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *