धनबाद । मुरलीनगर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ लगभग 19 वर्षीय युवक अमित कुमार खेत्रोपाल ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अमित पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। बताया जा रहा है कि उसने घर के भीतर गमछे का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे से झूलता देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।मृतक के परिजनों ने बताया कि अमित पिछले 5 वर्षों से रांची से अपना इलाज करवा रहा था। वह मानसिक रूप से कमजोर था और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। बताया जा रहा है कि खेत्रोपाल परिवार पिछले 18-19 वर्षों से धनबाद में रह रहा है ।
