धनबाद । जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक के निकट उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक युवक को प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया । महिला के परिजनों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। और जम कर फजीहत की लोगों की भीड़ ने इस दौरान युवक पर हाथ भी साफ कर लिया ।लोगों की भीड़ बढ़ता देख युवती के परिजन उसे अपने साथ लेकर भाग निकले वहीं युवक भी वहां से फरार हो गया ।
