धनबाद पुलिस के एनकाउंटर में एक अपराधी को लगी गोली, गंभीर स्थिति में अशर्फी अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक अपराधी फरार, एक पुलिसकर्मी भी घायल
लेवी का रुपए लेने पहुंचे थे दो अपराधी, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से अपराधियों का हुआ मुठभेड़
धनबाद । सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम धनबाद पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों में मुठभेड़ । बताया जा रहा है कि धनबाद में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है । पुलिस ने प्रिंस खान के गुर्गे का एनकाउंटर कर दिया है। एनकाउंटर में प्रिंस खान के गुर्गे सुदीश ओझा को गोली लगी है, गंभीर स्थिति में उसे अशर्फी अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक अपराधी फरार होने में सफल रहा । यह एनकाउंटर धनबाद पब्लिक स्कूल के पास किया गया है । मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है । घायल पुलिसकर्मी को आनन फानन में अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उनका इलाज चल रहा है । वही मुठभेड़ के बाद क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर सील कर दिया गया है । वही घटना स्थल पर धनबाद एसएसपी, सिटी एसपी समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी पहुंच गए हैं । वहीं खबर लिखे जाने तक धनबाद पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आई है ।
