रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के मुक्तमा गांव निवासी पूर्व सरपंच, समाजसेवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह उर्फ सत्तो बाबू (उम्र करीब 76 वर्ष) का निधन गुरुवार की शाम करीब 7 बजे हजारीबाग स्थित उनके आवास पर हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पुत्र सेवानिवृत आर्मी ऑफिसर कुंवर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। और चलने फिरने में असमर्थ थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मोक्तमा के मुक्तिधाम मे किया जाएगा। मुखाग्नि छोटे पुत्र अजीत कुमार सिंह देंगे। बताते चलें कि पंचायती राज में सत्यनारायण सिंह उर्फ सत्तो बाबू 1982 में सरपंच चुने गए और लगातार वर्ष 2006 तक पद पर आसीन रहे। वे भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता के रूप में गिने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से उनके पैतृक गांव मोक्तमा समेत पूरे इचाक प्रखण्ड में शोक की लहर है। उनके निधन पर क्षेत्र की सांसद और महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी विधायक अमित कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मुखिया मीना देवी, निर्मल कुमार, पूर्व मुखिया परमेश्वर रविदास, मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर उर्फ भोला समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *