निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में मतगणना समाप्ति के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद ने प्रेस वार्ता आयोजित कर सम्यक रूप से निर्वाचित अभ्यर्थियों की जानकारी जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, वरीय पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त रवि आनंद ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त जामताड़ा जिला अंतर्गत दोनों निकायों 10 मिहिजाम नगर परिषद वर्ग ख एवं 15 जामताड़ा नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद हेतु प्रातः 08:00 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से मतगणना प्रारंभ हुआ, जिसके लिए मिहिजाम नगर परिषद वर्ग ख के लिए 20 टेबल एवं जामताड़ा नगर पंचायत के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई। दोनों निकायों में 02 चक्र (राउंड) में मतगणना पूर्ण हुआ।
दोनों चक्रों के मतगणना समाप्त होने के उपरांत 15 जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आशा गुप्ता सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित हुए। वहीं 10 मिहिजाम नगर परिषद वर्ग ख, अध्यक्ष पद हेतु जयश्री देवी सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित हुए।
जामताड़ा नगर पंचायत में वार्ड पार्षद पद हेतु सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित अभ्यर्थियों की विवरणी इस प्रकार है -*

वार्ड 01 – बिजय कुमार राउत
वार्ड 02 – ज्योत्सना देवी
वार्ड 03 – उत्तम कुमार रवानी
वार्ड 04 – अजय सिंह
वार्ड 05 – किरण देवी
वार्ड 06 – संगीता दास
वार्ड 07 – अशोक कुमार साव
वार्ड 08 – हरनाथ गण
वार्ड 10 – कल्पना कुमारी
वार्ड 11 – मधु सुदन चंद्र
वार्ड 12 – आलोक किस्कू
वार्ड 13 – सुनिका देवी
वार्ड 14 – दीनबंधु सिंह
वार्ड 16 – शिखा रानी मंडल
वार्ड 09 से जंयती दत्त एवं वार्ड 15 से पूनम देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।
इसी प्रकार 10 मिहिजाम नगर परिषद में वार्ड पार्षद पद हेतु सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित अभ्यर्थियों की विवरणी इस प्रकार है।

वार्ड 01 – बिष्णु देव मुर्मू
वार्ड 02 – झिमली मजूमदार
वार्ड 03 – मनीषा महतो
वार्ड 04 – शंकर पंडित
वार्ड 05 – मुमताज बानो
वार्ड 06 – संजू महतो
वार्ड 07 – विकास कुमार वर्मा
वार्ड 08 – प्रमिला देवी
वार्ड 10 – संयोगिता देवी
वार्ड 11 – राहुल कुमार शर्मा
वार्ड 12 – गीता दास
वार्ड 13 – आलोक मिस्त्री
वार्ड 14 – रवि कुमार मिस्त्री
वार्ड 15 – किरण देवी
वार्ड 18 – महावीर राय
वार्ड 19 – कैलाश पंडित
वार्ड 20 – बिमला देवी
वार्ड 09 से मीना बाउरी, वार्ड 16 से बेबी राय एवं वार्ड 17 से रमेश कुमार रजक निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
रवि आनंद ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, सफल आयोजन को लेकर सभी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी कर्मी, सुरक्षा बलों सहित नगरपालिका निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल अन्य सभी को सभी स्तरों पर टीम भावना से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि जिले के दोनों निकायों मतगणना एवं चुनाव कार्य शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुआ है, जो कि जिले के लिए गर्व की बात है। वहीं उन्होंने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के संपन्न होने में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं के सकारात्मक सहयोग के लिए जिला प्रशासन जामताड़ा की ओर से आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *