धनबाद । जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ । गहरा मोड़ के समीप स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई । हादसे में मां – बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के परिजन ने बताया कि हादसा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहरा मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार मुर्गाबानी निवासी लगभग 10 वर्षीय वंदना और लगभग 35 वर्षीय फूलमती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है । घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH भेजा गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रो-रो कर बुरा हाल है ।
