निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत आज पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण कुमार यादव परिसदन जामताड़ा पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया । जिसके बाद कार्यकर्ताओं संग बैठक किया और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर पार्टी की मजबूती में योगदान देने की अपील की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी भी मौजूद थे। वहीं मीडिया से बात करते हुवे अरुण कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार से संविधान से खिलवाड़ कर जनता के अधिकार को छीनने का काम कर रही वोट चोरी कर जनता के अधिकारों को छीना जा रहा है। वहीं डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि जिस प्रकार से बिहार में भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ को अपशब्द कहने का झूठा आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी सभी के माता बहनों को सम्मान देने का काम करती है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ है और संगठन सृजन अभियान से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आने वाले दिनों में और मजबूती से जनता के बीच काम करेगी। कार्यक्रम के दौरान जिले के कई कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नेताओं ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में निरंतर बैठकों और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से संगठन को और धार दी जाएगी
