जोरापोखर। जोरापोखर थाना पुलिस ने मारपीट और पथराव मामले के फरार वारंटी शाबिर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ जोरापोखर थाना में कांड संख्या 99/26 दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को जेलगोड़ा सात नंबर निवासी अधिवक्ता सैयद इमरान अख्तर ने पड़ोस में रहने वाले अब्दुल मन्नान सहित 12 लोगों पर गुट बनाकर मारपीट करने और घर पर पथराव करने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

शुक्रवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे शाबिर अंसारी को धर दबोचा और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हैं, उनकी तलाश जारी है। जोरापोखर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *