भक्ति-उल्लास और सांस्कृतिक एकता का दिखेगा संगम
धनबाद । झारखंड मे होने वाली सबसे बड़ी पारंपरिक गरबा, डांडिया और भजन रासगरबा-2026 का आयोजन 24 अक्टूबर की शाम को 15 एकड़ भुइफोड़-बलियापुर हीरक रोड धनबाद मे होगा। कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा, डांडिया और भजन मे सैकड़ों महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल होंगे। आयोजन मे पारंपरिक चनिया-चोली, साड़ियों और आकर्षक परिधानों में सजे प्रतिभागी शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती लता ठक्कर के नेतृत्व में किया जाएगा।
रासगरबा-2026 के माध्यम से नवरात्रि की आध्यात्मिक भावना और गुजरात की समृद्ध लोकपरंपरा को उजागर किया जाएगा। साथ ही विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द, सहभागिता और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी दिया जाएगा।
