निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का जिला स्तरीय पार्टी विस्तार कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर अहम निर्णय लिए गए। इस अवसर पर राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के रूप में अर्चना कुमारी, राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयराम प्रसाद सिंह तथा सदर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में योगेंद्र राय को संगठन में स्थान दिया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर राजद के प्रधान महासचिव अशोक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। संगठन विस्तार का उद्देश्य बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाना है। इसपर पार्टी काम कर रही है, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई।
वहीं जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने से जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा। आने वाले समय में राजद पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी।
इस दौरान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि महिलाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर महिला प्रकोष्ठ सक्रिय भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
