भक्ति-उल्लास और सांस्कृतिक एकता का दिखा संगम

धनबाद । झारखंड मे होने वाली सबसे बड़ी पारंपरिक गरबा, डांडिया और भजन रासगरबा-2026 का आज शनिवार की शाम को भव्य आयोजन हुआ।15 एकड़ भुइफोड़-बलियापुर हीरक रोड धनबाद मे वीटी इंफ़्रा प्रोजेक्ट और कोल फिल्ड गुजराती समाज के संयुक्त बैनर तले संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मे गणेश वंदना और आरती हुई। जिसमे 251 दीपक जलाकर आरती की गयी। कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा, डांडिया और भजन मे सैकड़ों महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए। आयोजन मे पारंपरिक चनिया-चोली, साड़ियों और आकर्षक परिधानों में सजे प्रतिभागी शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन वीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट के श्रीमती लता ठक्कर के नेतृत्व में किया गया।

रासगरबा-2026 के माध्यम से नवरात्रि की आध्यात्मिक भावना और गुजरात की समृद्ध पारंपरिक लोकपरंपरा को दिखाया गया। साथ ही विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द, सहभागिता और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *