राजेश दुबे

जेएलकेएम मांडू विधानसभा पूर्व प्रत्यासी बिहारी महतो के द्वारा दशकर्मा में किया गया आर्थिक सहयोग
पूरी प्रखंड की जनता के बीच सुख दुःख में हमारी उपस्थिति रहेगी:- बिहारी महतो

विष्णुगढ़ । प्रखंड अंतर्गत बकसपुरा पंचायत के वकील महतो के दादा जी भरत महतो के देहांत के पश्चात आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।इसकी सूचना जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो को दी गई।
सूचना मिलते ही जेएलकेएम मांडू विधानसभा पूर्व प्रत्यासी बिहारी महतो से सहयोग का आग्रह किए।उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो एवं उपाध्यक्ष सुरेश कुमार के द्वारा खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाकर आर्थिक सहयोग किए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी संवेदना मृतक के परिवारजनों के साथ है, भगवान उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।पूरे प्रखंड की जनता के बीच सुख दुःख में हमारी उपस्थिति रहेगी। साथ ही उन्होंने हर संभव मदद का आश्वाशन दिए।प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो ने कहा कि पूरे प्रखंड की जनता हर सम एवं विषम परिस्थितियों में कोई परेशानी हो तो सूचित करें। हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान भारतीय युवा संसद सह जेएलकेएम प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, बकसपुरा पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार,वकील महतो, खागे महतो, मेघलाल महतो , धर्म महतो उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *