राजेश दुबे

विष्णुगढ़ । झारखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में संगठन सृजन तथा संविधान बचाओ अभियान के तहत विष्णुगढ़ तथा टाटीझरिया के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की शुरुआत कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति दो मिनट का मोन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी एवं संचालन मुखिया उत्तमचंद महतो ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल उपस्थित थे। बैठक में भारत सरकार द्वारा जाति जनगणना की घोषणा कराये जाने के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कांग्रेस जनों ने बधाई दिया। बैठक में जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि राहुल गांधी की नेतृत्व में जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी। यह कांग्रेस की जीत है। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से पूर्व मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार है समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग कि अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। प्रखंड के मनरेगा तथा अंचल से म्यूटेशन समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। झारखंड आंदोलनकारी का सत्यापन तथा पुराने कांग्रेसी जनों के सम्मान पर चर्चा की गई। आगामी चार मई को पुनः झारखंड कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस की विस्तृत बैठक आहूत करने तथा 6 मई को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय संविधान बचाओ महारैली में विष्णुगढ़ से शामिल होने तथा 14 मई बनासो बाजार टांड़ में मांडू विधानसभा स्तरीय सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जोधी प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, हरि यादव, नारायण महतो, लोकनाथ महतो, सुरेंद्र मिश्र, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, सुनील बर्मन, पूनम कुमारी, हरि यादव, सोमर महतो, वासुदेव महतो, जाकिर हुसैन, संजय कुमार, मनोज रविदास, कमरुल अंसारी, युसूफ अंसारी, शेख आफताब, फिरोज अंसारी, बंटी मिश्रा, चेत लाल महतो मिथिलेश कुमार महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *