निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जामताड़ा नगर में कांग्रेस कमिटी का विस्तार किया एवं नवनियुक्त कमिटी की पदाधिकारियों की सूची नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे को सौंपी है। इस बार नगर अध्यक्ष ने पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया है एवं कार्य करने वालों लोगो को कमिटी में जगह दी गई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौके पर अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि सोमनाथ झा एवं सूरज महतो को जामताड़ा नगर कांग्रेस कमिटी का उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है एवं 9 महासचिव बनाए गए हैं जिसमें कुणाल महतो,।शान शेख, मानू देवी, गुलाब अंसारी, सुनील महतो, तपन बाउरी, रियाज शेख, शुभोजित जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, प्रयास कुमार, अमनदीप सिन्हा राहुल कु राउत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। मौके पर शमशेर अली शादाब अलम अंसारी, सागर महतो बबलू विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।