निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मंगलवार को दिल्ली में भेंट कर जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा जामताड़ा वापस लौटें। यह जामताड़ा कांग्रेस कमिटी के इतिहास का पहला यादगार अवसर बन गया है। इससे पहले जिला अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष से मिलने तक ही सीमित रहते थे । वह भी जिला अध्यक्ष से विशेष अवसर पर ही ऐसे नेताओं का भेंट करने का इतिहास रहा है। दिल्ली से वापस जामताड़ा पहुंचते ही हरिमोहन मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भेंटवार्ता की जानकारी साझा की है। जिसमें बताया है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का गुरु मंत्र दिया है। अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसा दिशा निर्देश दी है। तो आने वाले समय में झारखंड कांग्रेस में बड़े उलटफेर की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

दरअसल कुछ अरसे से झारखंड कांग्रेस को जामताड़ा के चलते मित्र दलों के कटघरे में खड़ा होना पड़ा है। जहां मित्र धर्म मजाक बनाते दिखा। लगता है राष्ट्रीय कांग्रेस ऐसे पूर्णवृत्ति से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है। ऐसा कर पार्टी एक तीर से कई लक्ष्य हासिल करना चाह रही है। जामताड़ा जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने भेंटवार्ता का फोटो जारी की है। इस पर ध्यान दें। तो उसमें एक पार्टी नेता मिश्रा का हाथ पकड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष को कुछ बता रहे हैं। उस वक्त वहां मौजूद सभी के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रहा है। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रणव झा है। जी यह राहुल गांधी के टीम के नेताओं में एक हैं। जिनके राजनीति चक्रव्यूह में बीजेपी जैसी बड़ी पार्टी बार बार उलझती रही है।

जब ऐसी शख्सियत जामताड़ा जैसे बेहद छोटे जिले के पार्टी अध्यक्ष का गुणगान राष्ट्रीय अध्यक्ष के टेबल पर कर रहा है। इसे हल्के में लेना आने वाले वक्त में आम और खास को चौंका सकता हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *