निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौहथिया गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. घटना में पति मनोज रजवार भी घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद शुक्रवार अहले सुबह नारायणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जाता है कि घटना के बाद घर के मुख्य गेट के लोहे के दरवाजे में करंट प्रवाहित कर दिया गया था. इससे कोई भी घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहा था और न ही बाहर निकल पा रहा था. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले बिजली का कनेक्शन कटवाया, फिर गेट तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया।
घर के अंदर पत्नी बसंती देवी (43 वर्ष) मृत अवस्था में मिली, जबकि पति मनोज रजवार घायल था. पुलिस ने घायल मनोज रजवार को सदर अस्पताल भेजा, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया. वहीं, बसंती देवी के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना लायी, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
