अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह रिवर साइड बस्ती निवासी की बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चांदनकियारी में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिवर साइड बस्ती निवासी50वर्षीय मनोज सिंह, पिता स्वर्गीय चीनीवाश सिंह के रूप में हुई है।
जो पेशे से चालक था।जो प्राइवेट से वाहन चलाया करता था।मृतक के दो पुत्र पत्नी समिता देवी का रो रो बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को मनोज सिंह अपने परिवार और बच्चों को बाइक से पुरुलिया स्थित ससुराल छोड़ने गए थे। वहां से लौटने के दौरान रात करीब 8 बजे चंदनकियारी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस द्वारा देर रात करीब 11 बजे परिजनों को दी गई। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे शव के बस्ती में पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। घर में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे बस्ती में शोक की लहर है।
मृतक का अंतिम संस्कार सुदामडीह रिवर साइड स्थित दामोदर घाट में किया गया।मुखाग्नि मृतक के बड़े पुत्र समीर सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *