निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । रविवार को भाजपा जिला मुख्यालय जामताड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष सफल कार्यकाल पूर्ण होने के लिए मौके पर 30 मई से लेकर 30 जून तक राष्ट्रीयव्यापी कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी निमित्त जामताड़ा और नाला विधानसभा में 12 और 13 जून को आयोजित होने वाले संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजयुमो जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बिरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए।

भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने भाजयुमो जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए, महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने का काम किया। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में सफल रुप से 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है। इस ऐतिहासिक 9 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश स्तर पर 30 मई से लेकर 30 जून तक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया है। इस महाजनसंपर्क अभियान को ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूरे देश स्तर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसी निमित्त आज जामताड़ा भाजपा जिला मुख्यालय में भाजयुमो जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि केंद्र में भाजपा के शासन के इतिहासिक की 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश पर भारतीय जनता पार्टी महाजनसंपर्क अभियान चला रही हैं। इस महा जनसंपर्क अभियान को ऐतिहासिक रूप प्रदान करने के लिए पूरे देश स्तर और प्रदेश स्तर के साथ जामताड़ा भाजपा जिला इकाई पूरे जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं। महा जनसंपर्क कार्यक्रम के निमित्त जामताड़ा में कई एक बहुआयामी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जामताड़ा और नाला विधानसभा में 12 और 13 जून को क्रमशः सभी संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसी निमित्त संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय में जामताड़ा युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया हैं।

भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने सभी जिला कार्यसमिति बैठक के सदस्यों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए और मोदी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को सबको मिलकर जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए हम सभी को अनुशासित एकजुट होकर समर्पण के भाव से कठिन परिश्रम करना है, जिससे कि यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान ऐतिहासिक बन सके और आम जनों तक मोदी सरकार के हर एक योजनाओं की जानकारी पहुंच सके और ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके। जामताड़ा और नाला विधानसभा में आयोजित होने वाले संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भी हम सब को समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता हैं। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुमित सरण, भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम, भाजपा जामताड़ा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, भाजपा जामताड़ा ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राणा, मनोज गोस्वामी ,निपेन सिंह, प्रदीप रावत, अशोक मंडल, लखविंदर सिंह, बृजेश रावत शाहिद तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *