निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को गांधी मैदान के समीप जामताड़ा विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा महासम्मेलन का आयोजन हुआ। जामताड़ा विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुप कुमार हरी सम्मिलित हुए। संयुक्त मोर्चा महासम्मेलन में युवा मोर्चा ,महिला मोर्चा ,किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित तमाम मोर्चा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्तागण ने भाग लिया। जामताड़ा विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल का कार्यकर्ताओं के द्वारा पारंपारिक ढोल नगाड़े एवं फूल माला पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने संयुक्त मोर्चा महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सचिव प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के मौके पर 30 मई से लेकर 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी निमित्त जामताड़ा विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा महासम्मेलन का ऐतिहासिक रूप से आयोजन हुआ। हम सभी को मिलकर संकल्प लेना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्तियों तक लेकर जाना हैं। मोदी सरकार के प्रयास से आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी देश की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। कोरोना काल में विश्व में सबसे पहले भारत भारत ने टीका बनाकर लोगों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध करवाया गया। जन धन योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, नई शिक्षा नीति इत्यादि के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति की उत्थान की परिकल्पना की साकार की जा रही है।

भारत को सशक्त बनाए रखने के लिए फिर से एक बार केंद्र और सभी प्रदेशों सहित झारखंड में भाजपा की सरकार की जरूरत हैं। संयुक्त मोर्चा महासम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुमित सरण एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला प्रभारी डब्ल्यू बावरी एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव ,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पांडे , अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जावेद अंसारी ,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीना शर्मा, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबल सिंह, एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश दास , मिहीजाम भाजपा अध्यक्ष कमल गुप्ता, जामताड़ा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, मिहीजाम नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, नारायणपुर मंडल अध्यक्ष संजय ओझा, पबिया मंडल अध्यक्ष कार्तिक भंडारी सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *