अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह पुलिस ने बुधवार की रात्रि एक गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान चासनाला रेलवे गेट स्थित नोनिया बस्ती के पास तेज रफ्तार से भाग रहे एक सादे रंग के स्कॉर्पियो नम्बर जे एच 09 यू 3331 में लोड गोवंश का पीछा कर धर दबोचा। जबकि सकॉपियों में सवार चार मवेशी तस्कर गाड़ी छोड़ भाग चले। जिसमें पुलिस ने दो मवेशी तस्कर को धर दबोचा। जबकि चालक सहित दो अपराधी भाग निकले। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जब तलाशी किया तो एक सादे रंग की गाय को क्रूरता पूर्वक तार से बांधा हुआ बरामद किया है। पकड़े गए गौ तस्करों में जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा निवासी मो: सोनू अंसारी, एवं गोपाल कुमार वर्मा बताया जाता है। जबकि गाड़ी से फरार अपराधी मुस्तकीम अंसारी एवं खुर्शीद आलम के विरुद्ध पाथरडीह पुलिस ने कांड संख्या 23/26 बीएनएस की धारा 303(2)317 (2)318 (4)338 /336(3)340(2) एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार मो: सोनू अंसारी, व गोपाल कुमार वर्मा को शुक्रवार को धनबाद जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *