निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बुधवार को नगर पंचायत जामताड़ा अध्यक्ष रीना कुमारी ने सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन परिसर में आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कैंटीन का विधिवत उद्घाटन किया। नगर पंचायत जामताड़ा के माध्यम से निर्मित इस मॉडल कैंटीन में आधुनिक साज-सज्जा की सारी सुविधाएं उपलब्ध है। मॉडल कैंटीन के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के द्वारा इस मॉडल कैंटीन के उद्घाटन पर खुशी जाहिर की गई। इस उद्घाटन के मौके पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता संघ के द्वारा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी का फूल माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि आज बड़ा ही गौरव का दिन है हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी के द्वारा रिबन काटकर मॉडल कैंटीन का विधिवत उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत जामताड़ा लंबे समय से जनमानस और जनहित से जुड़ी जन सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चाहे जनमानस से जुड़ी सुविधाएं हो कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका या विद्वान अधिवक्ताओं की बात हो नगर पंचायत सबका सुझाव प्राप्त कर निरंतर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। नगर पंचायत जामताड़ा में चहुमुखी विकास कार्य करने का काम किया है नगर पंचायत के अंतर्गत चाहे हर गली मोहल्ले गांव की बात हो हर जगह सड़क ,पुल पुलिया नाली, स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई, तालाब निर्माण और गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने का कार्य किया है और गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने का कार्य किया है।
इसी सर्वांगीण विकास की कड़ी में आज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन परिसर में जलपान गृह का विधिवत उद्घाटन हुआ हैं। इसके पूर्व भी जामताड़ा नगर पंचायत के माध्यम से सिविल कोर्ट में कई महत्वपूर्ण विकास के कार्य हुए। जैसे शेड निर्माण , सौंदर्यकरण जैसे अनगिनत विकास कार्य हुए हैं। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मिहिर दुबे ने कहा कि आधुनिक जलपान गृह का निर्माण होना, हम सबके लिए बड़े ही गौरव की बात है। इस आधुनिक जलपान गृह का उद्घाटन होने से सभी अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। इसके विकास कार्य के लिए हम सभी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल और नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी के कुशल नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हैं। मौके पर मुख्य रूप से जिला अधिवक्ता संघ के सचिव अभिजीत बॉस, उपाध्यक्ष मनोज सिंह ,सह सचिव सुखदेव राणा मोहन लाल बर्मन, उमेश भैया, निमाई राय ,जयप्रकाश अंबष्ट भगवत प्रसाद सिंह, पिंटू सिंह ,शिशिर मंडल ,अशोक तिवारी प्रदीप तिवारी ,राजू पोद्दार, पुष्पा दुबे, लक्ष्मी दुबे ,संचिता दा प्रताप सिंह, कोशिक मिश्रा, सतीनाथ मंडल अनावल अंसारी ,सेलिना खातून त्रिलोचन पांडे ,शाहिद आलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
