धनबाद। नावाडी स्थित विनोद बिहारी चौक के पास नारायण मंडल की झटका मीट दुकान में शनिवार की रात करीब दो बजे हथियारबंद चोरों ने धावा बोल दिया। दुकान में सो रहे दो कर्मचारियों को चापड़ दिखाकर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गोदाम से 17 खस्सी निकालकर वाहन में लादकर फरार हो गए।

दुकान मालिक नारायण मंडल ने बताया कि चोरी गए खस्सियों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *