योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मूल चेतनमार्ग- सुनील कुमार सिंह

रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग । विनोबा भावे विश्वविद्यालय और विहंगम योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में एकदिवसीय योग उदबोधन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सदगुरु स्वामी सदाफल देव जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र और स्वर्वेद ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार सुनील कुमार सिंह ने विहंगम योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विहंगम योग केवल जोड़ और व्यायाम का द्योत्तक ही नहीं बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मूल चेतन मार्ग है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विहंगम योग मासिक पत्रिका के संपादक सुखनंदन सिंह ‘सदय’ ने विहंगम योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरीर और आत्मा अलग अलग है। आत्मा बंदर के समान चंचल होता है। वह कभी केंद्रित नहीं हो पाता। आत्मिक चेतना के द्वारा शरीर के विभिन्न केंद्रों पर मन को रोकने का अभ्यास किया जाता है, वह विहंगम योग है। विहंगम योग के विषय को विश्वविद्यालयों में पढ़ाए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राधाकृष्ण सिन्हा, कुलानुशाषक मिथिलेश कुमार सिंह, विकास पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉ आर एन सिन्हा, केपी श्रीवास्तव, योग केंद्र निदेशक डा अरुण नारायण भंडारी, शेखर सिन्हा समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात् वियंगम योग संत समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राधा कृष्ण सिन्हा ने चालीस से अधिक लोगों को विहंगम योग का क्रियात्मक ज्ञान दिया। कार्यक्रम का संचालन सन्तोष अग्रवाल जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तरी छोटानगपुर प्रचार मंत्री नागेश्वर मेहता, जिला संयोजक सन्तोष कुमार, सह संयोजक अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, पंकज मिश्रा, डॉ महेश कुमार, रामगोविंद सिंह, दुर्गा साव, गोपाल शरण की भूमिका अहम रही। मौके पर समाजसेवी निर्मल जैन, गायत्री परिवार के डूंगरमल जैन, पूर्व प्रमूख अयोध्या प्रसाद, कमल जैन, उमा देवी, कृष्णा गुप्ता, डॉ प्रमोद कुमार, भोला सिंह, वीरेंद्र शर्मा, संगीता देवी, माधुरी देवी, रामबृक्ष सिंह, सरयू यादव, भोला महतो, जयनारायण महतो समेत बरही, पदमा, इचाक, केरेडारी, बड़कागांव, चतरा से आए सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *