धनबाद । गोंदूडीह-ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ट्रेनिंग स्कूल और स्कूल के समीप लाल बंगला के आगे झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना सामने आई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान न्यू कॉलोनी वासेपुर नियर गुलजार बाग निवासी शाहबाज अहमद उर्फ अमन खान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल शव किन परिस्थितियों में झाड़ियों में पहुंचा और अमन खान की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
