निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिला पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी कर पुलिस ने 05 साइबर अपराधियों को रंगे हाथों दबोचा है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) के नेतृत्व में चलाई गई। बागान और तालाब के पास बैठकर चला रहे थे ठगी का नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, पहली छापेमारी नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुचियाडीह स्थित क्रेशर के पीछे जोरिया के पास पलास के झुंड और एक आम के बगान में की गई, जहां से 03 अपराधियों को दबोचा गया। वहीं दूसरी छापेमारी करमाटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम मट्टॉड के तालाब के बगल में की गई, जहां से 02 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त क्रमशः तसलीम अंसारी (20 वर्ष), पिता- मुस्तकीम अंसारी, ग्राम- चिरूडीह (नारायणपुर), मनाजीर अंसारी (21 वर्ष), पिता- निजाम अंसारी, ग्राम- चिरूडीह (नारायणपुर), अब्दुल लतीफ (27 वर्ष), पिता- एतवारी मियाँ, ग्राम- बाकुडीह (नारायणपुर), उस्मान गनी (25 वर्ष), पिता- सफाउल अंसारी, ग्राम- अलगचुआ (करमाटांड़), जितेन्द्र मंडल (43 वर्ष), पिता- विशेश्वर मंडल, ग्राम- मट्टॉड (करमाटांड़) है।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से मौके पर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन: 11 पीस, सिम कार्ड: 13 पीस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वे मुख्य रूप से दो तरीकों से देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाते थे:
PhonePe कैशबैक स्कैम: ये ठग ग्राहकों को ‘999 रुपये का कैश बैक’ मिलने का फर्जी मैसेज भेजते थे। जैसे ही पीड़ित इस कैशबैक को पाने के लिए ऐप में ‘Accept’ बटन पर क्लिक करता था, अपराधियों के फर्जी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाते थे।, क्रेडिट कार्ड और फर्जी APK फाइल: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और अन्य प्रमुख बैंकों के ग्राहकों को कॉल करके उनका ‘क्रेडिट कार्ड बंद होने’ या ‘नया कार्ड एक्टिवेट करने’ का झांसा देते थे। इसके बाद पीड़ितों के मोबाइल पर एक लिंक भेजकर फर्जी APK फाइल (एप्लिकेशन) डाउनलोड करवाते थे, जिससे उनके फोन का पूरा एक्सेस (ओटीपी और गोपनीय जानकारी) ठगों के पास चला जाता था।
वहीं इस साल अब तक 122 साइबर ठग जेल भेजे गए
जामतारा पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 से 11 सितंबर 2026 तक पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाया है। इस अवधि के दौरान कुल 122 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
इस साल अब तक जब्त की गई कुल संपत्ति एवं सामान मोबाइल: 304 | सिम कार्ड: 370 | एटीएम कार्ड: 22, पासबुक: 07 | लैपटॉप: 03 | आधार कार्ड: 08 | पैन कार्ड: 03, मोटरसाइकिल: 11, नगद राशि: ₹14,00,700 (चौदह लाख सात सौ रुपये)
पुलिस ने इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर नए कानून B.N.S 2023, I.T. Act और Telecommunications Act 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
