रामावतार स्वर्णकार
इचाक: पिछले कुछ सालों से सहारा इंडिया में जमाकर्ताओं के भूगतान की समस्या को लेकर प्रखंड के लक्ष्मीनारायण मंदिर बडा अखाड़ा परिसर में संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के तत्वावधान में प्रखंड के कार्यकर्ताओं और जमाकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को की गई। बैठक की अध्यक्ष्ता किशोरी मेहता और संचालन बालेश्वर प्रजपति कर रहे थे। बैठक में सहारा इंडिया में जमाकर्ताओं के फंसे करोड़ों रुपए का अबतक भूगतान नहीं होने पर चिन्ता जाहिर की गई। और संगठन के माध्यम से अपनी आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने की भी बात की गई। बैठक में उपस्थित संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष मधुसुदन रजक ने प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं और जमाकर्ताओं को एक बैनर के नीचे आकर आंदोलन करने की अपील की।

कहा कि यूपी में विशाल जन आंदोलन के दबाव में ही गृह मंत्री अमित शाह ने जमाकर्ताओं के 5000 करोड़ रुपए भूगतान करने की बात कही। इसलिए भूगतान के लिए आंदोलन जरूरी है। बताते चलें कि सहारा इंडिया में प्रखंड के हज़ारों जमाकर्ताओं ने अपने खून पसीने की कमाई को सहारा इंडिया में जमा कर अपने सुनहरे भविष्य के सपने देखे थे। लेकिन विगत कुछ सालों से मैच्युरिटी होने के बाद भी भूगतान नहीं होने के कारण जमाकर्ताओं को घोर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई जगह जमाकर्ता और कार्यकर्ताओ के बीच मतभेद और टकराव के मामले भी सामने आने लगे हैं। मौके पर संगठन के ज़िला सचिव शतीश शर्मा, बिरेंद्र कुमार, सिकंदर कुमार रजक, गजेंद्र प्रजापति, सुरेश रविदास, रामावतार स्वर्णकार, डोलमनी देवी, गणेश तिवारी, महेश वैद्य, बबलू गुप्ता, पंकज कुमार, जमुना ठाकुर, सुरेश रजक, संगीता देवी, बबिता देवी, बृजनंदन कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *