कतरास । जोगता नागरिक समिति ने अवैध लोहा कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए बाघमारा डीएसपी कार्यालय के समीप अवैध लोहा लदे 407 वाहन को घेरा बंदी कर पकड़ा.इस दौरान तस्करों ने लोगों के साथ मारपीट कर वाहन को छोडाने प्रयास किया. समिति के लोगों ने पकड़े गए वाहन को बाघमारा डीएसपी कार्यालय लेकर पहुंचे जहां से अग्रिम कार्रवाई के लिए पकड़े वाहन को जोगता थाना लाया गया.जानकारी के अनुसार जोगता मोदीडीह जोगिया पट्टी में संचालित अवैध लोहा गोदाम से लोहा ले जाया रहा था। मामले को लेकर नागरिक समिति के लोगों ने धंधेबाजो के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *