कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की शुक्रवार को मनाई जाने वाली जयंती को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जामताड़ा जिला महामंत्री अरविंद हाड़ी जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बावरी के दिशा निर्देश के तहत बाबासाहेब अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस वर्ष किए जाने को लेकर जो दिशानिर्देश दी गई है। उसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह तैयारी जिला स्तर से लेकर जामताड़ा जिला के 6 प्रखंडों में मनाएं जाएंगे। बाबा साहब जी की जयंती पर 14 अप्रैल से लेकर 5 मई तक कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत बाबा साहब अंबेडकर की जहां-जहां प्रतिमा है। वहां साफ सफाई एवं रंगाई पुताई सहित अन्य कार्यों को अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्ता की सहयोग से गुरुवार को किया गया। मौके पर रमेश हाड़ी, कपिल हाड़ी, गोपाल हाड़ी, राजकुमार, बद्री हाड़ी आदि मौजूद थे।
