कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । काली तल्ला मोहल्ले में मिहिजाम भाजपा एससी मोर्चा के और से ज्योतिबा फुले जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका जयंती मनाई गई। मौके पर एससी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश रजक ने ज्योतिबा फुले जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर हम सभी चलकर समाज, देश और राष्ट्र के उज्जवल निर्माण का सफल प्रयास कर सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित बच्चो, महिला, पुरुष के बीच एससी मोर्चा की ओर से मिठाई भी खिलाई गई। मौके पर अरविंद हाड़ी, संदीप तुरी, साधु यादव, विकी रजक,मोहन यादव, धरमचन्द्र दास आदि मौजूद थे।
