निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में सभी मंडलों में झारखंड सरकार के गलत नीतियों के विरोध में बीते कल झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम में बर्बरता पूर्वक हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पानी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जिसमें कई कार्यकर्ता बुरी तरह चोटिल हुए। जिसके विरोध में जामताड़ा नगर में भी नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता मे काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विरेंद्र मंडल उपस्थित हुए।

वीरेंद्र मंडल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कभी ना डरा है ना डरेगा भाजपा कार्यकर्ता तब तक आंदोलन करती रहेगी जब तक झारखंड सरकार को गद्दी से उखाड़ ना फेके,साथ ही कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुमित शरण, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश सिंह, मनोज सिंह जी चंद्रशेखर सिंह, अशोक चौबे, जिला मंत्री मनोज गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप पांडे, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रंजीत यादव, मोहन शर्मा, नगर महामंत्री लखिन्दर सिंह, नगर मंत्री बृजेश रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रणजीत राणा, मिहिजाम नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, जितेंद्र दुबे, चंदन रावत, प्रदीप रावत, राजेंद्र रावत, राजेश यादव, नरेश बर्मन, जीत दुबे, नागेश्वर मंडल, संजीत तात्या,।पोरस चौधरी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *