निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । हॉकी जामताड़ा के उपाध्यक्ष संजय परशुरामका की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें आगामी 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आठ दिवसीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर सह 22 एवं 23 अप्रैल को दो दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित प्रचार – प्रसार एवं सफल आयोजन से संबंधित हॉकी जामताड़ा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां दिया गया। हॉकी जामताड़ा के वरीय उपाध्यक्ष अनूप राय ने जानकारी देते हुए बताया की जामताड़ा जिले में हॉकी खेल को बढ़ावा देने को लेकर हॉकी जामताड़ा लगातार प्रयासरत है इसी उद्देश्य से जामताड़ा के इतिहास में प्रथम बार हॉकी खेल का प्रशिक्षण सह जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

हॉकी जामताड़ा के सचिव डॉ भास्कर चादं ने जानकारी देते हुए बताया यह प्रशिक्षण शिविर सह प्रतियोगिता निशुल्क होगा जिसमें जामताड़ा जिले के कोई भी हॉकी प्रेमी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर के 5 अनुभवी प्रशिक्षक आ रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर सुचारु रुप से चालू करने के लिए जामताड़ा के तीन स्कूल को चयनित किया गया है सेंट जोसेफ स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जामताड़ा एवं गुलाब राय गुटगुटिया राज्यकृत विद्यालय कर्माटांड़ इन तीन स्कूलों में जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 250 से 300 बालक बालिका खिलाड़ी हॉकी खेल के प्रशिक्षण को प्राप्त करेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से हॉकी जामताड़ा के संयुक्त सचिव विपिन दुबे ,इम्तियाज अंसारी , अनिश रंजन, संजीव सेन, रौनक राज, कुंदन राय, सोनू मलिक, मंतोष कुमार, अरघ चैटर्जी, शांतनु सेन एवं मो.आर्यन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *