कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । मिहिजाम कांगोई स्थित ग्राम रक्षा काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक काली पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ग्राम रक्षा काली पूजा समिति की ओर से आयोजित इस काली पूजा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया। इसी दौरान पाठा की बलि भी दी गई। वहीं प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच समिति की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर ग्राम रक्षा काली पूजा समिति के किशोर मिस्त्री, रवि ठाकुर, बबलू कुमार, काजू शर्मा, मंटू मिस्त्री, रंजीत शर्मा, दीपक ठाकुर आदि मौजूद थे।
