कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । मंगलवार को सात दिवसीय भागवत कथा के समापन के दिन 108 कुमारी कन्याओं को भोजन खिलाया गया। इस दौरान कन्याओं का विधि विधान के साथ पूजन भी हुआ। मिहिजाम मालपाड़ा स्थित हाईस्कूल मैदान में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इस सात दिवसीय भागवत कथा में कथावाचक के रूप में अयोध्या से पधारे पंडित प्रदीप मिश्र ने कथा सुनाएं। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरूष ने भागवत कथा एवं भजन को सुनें। इस भागवत कथा के सफल आयोजन में पंडित आनंद पांडे, राजा पांडे, काजू शर्मा, राहुल कुमार, अजय रजक, सूरज साहू, राहुल वर्मा, अजय पासवान, सूरज डीजे, भास्कर गुरप्रीत सिंह, निरंजन भंडारी सहित नवयुवक संघ मिहिजाम के सदस्यों की सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *