रामावतार स्वर्णकार
इचाक । इचाक प्रखंड मुखिया संघ के महीनों से खाली पड़े अध्यक्ष पद के चयन को लेकर प्रखंड के सिजुआ हाई स्कूल में एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता और संचालन जिला सह सचिव नंदकिशोर मेहता ने किया। बैठक में प्रखंड के सभी 19 पंचायत के मुखिया ने भाग लिया, लंबे विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से अलौंजा खुर्द पंचायत के मुखिया सकेन्द्र मेहता को अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया। बाकी सभी पद पूर्व चयनित पदाधिकारी अथावत रहेंगे । पुर्व अध्यक्ष रंजीत मेहता के जिला अध्यक्ष बनने पर प्रखंड अध्यक्ष का पद स्वेच्छा से छोड़ दिए और नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया दौरान नवनियुक्त मुखिया संघ के अध्यक्ष सकेन्द्र मेहता ने सभी मुखिया के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी मुखिया से समन्वय स्थापित करते हुए अपने अपने पंचायत के विकास के गति देने मे एक दूसरे के सहयोग करने की बात कही गई ।
मौके पर मुखिया उमेश मेहता, चोहन मेहता, सिकंदर राम, मोदी कुमार, अशोक राम ,किरण देवी, सीता कुमारी, सुनीता देवी, काजल देवी, के अलावा पत्रकार रामशरण शर्मा, दयानंद मेहता, अभिषेक कुमार, चंदन मेहता, श्रीकांत मेहता, विजय राम, जोधन मेहता, समेत कई अन्य मौजूद थे।
