कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) द्वारा संचालित सहायक इकाई ईएलएएयू डानकूनी कारखाना का सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया। इस मौके पर आर.यादव, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, प्रधान विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण और कर्मचारी गण उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कारखाना स्थित शॉपो और अन्य कार्य स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी, कर्मचारी और पर्यवेक्षकों से कुशल कार्य संपादन को लेकर बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने कार्य प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने गुणवत्ता में सुधार,हाउस कीपिंग,स्क्रेप के निपटान आदि में तेजी लाने के निर्देश दिए। चिरेका महाप्रबंधक ने अब तक किए गए कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *