कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । मिहिजाम नगर भारतीय जनता पार्टी की ओर से मिहीजाम राजकीयकृत बुनियादी विद्यालय बेसिक स्कूल मेन रोड मिहीजाम मे सोमवार को 500 स्कूल के बच्चों के बीच तरबूज खिलाया गया। मिहीजाम भाजपा नगर महिला मोर्चा के अध्यक्ष रंजू देवी एवं पुरुष मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश यादव की ओर से स्कूली बच्चों को तरबूज खिलाया गया। इससे बच्चों में खुशी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए भाजपा नगर की ओर से बच्चों को तरबूज खिलाने का कार्यक्रम सोमवार को स्कूल प्रांगण में किया गया। मौके पर काफी संख्या में मिहीजाम नगर भाजपा के कार्यकर्ता सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस के मुखर्जी शिक्षक विजय यादव, मनोज यादव, तारा शर्मा, हिमानी, पूर्णिमा पाल, मैडम सुनीता, आदि मौजूद थे।
