निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आजसू पार्टी की ओर से कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन अप्रैल महीने में कराने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय कमेटी के आदेशानुसार 5 अप्रैल को रघुनाथ महतो जयंती तथा 11 अप्रैल को संथाल हूल के जननायक सिद्धू कानू की जन्म जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 13 अप्रैल को सामाजिक न्याय मार्च कार्यक्रम आयोजन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना के प्रभारी तरुण गुप्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अप्रैल महीने में पार्टी संघर्ष के रास्ते महापुरुषों को नमन करने का लक्ष्य रखा है। इसी निमित 5 अप्रैल को रघुनाथ महतो की जयंती मनाई जाएगी, 11 अप्रैल को संथाल परगना के हुल आंदोलन के जननायक और हम सब के महानायक सिद्धू कानू की जयंती के मौके पर उनकी गथा को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
संथाल परगना के हुल आंदोलन के प्रनेता जिसने अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन के माध्यम से यहां के जनमानस में एक छाप छोड़ कर गया है, ऐसे जननायक महान पुरुष के जन्म जयंती के उपलक्ष में पार्टी उन्हें याद करेगी, इसी के साथ 13 अप्रैल को सरकार के जनविरोधी नीति ,नियोजन नीति ,स्थानीय नीति और विकास विरोधी नीति के विरोध में सामाजिक न्याय मार्च कार्यक्रम करने का संकल्प लिया गया है, जिसके तहत मूलवासी, आदिवासी जिनकी भावनाओं को सरकार ने कुचलने का कार्य किया है ऐसे गंभीर विषयों को लेकर सामाजिक न्याय मार्च का कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके साथ ही पूरे महीने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की पार्टी ने विधिवत घोषणा की है ।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश पंडित, साजिद अंसारी, रमेश रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीतामुनि हसदा, पिंटू यादव, गुलाब रावत ,प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह उपस्थित थे।
