कृष्णा प्रसाद
मिहिजाम । चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना ( चिरेका) स्थित स्काउट एंड गाइड डेन में चित्तरंजन जिला भारत स्काउट्स और गाइड्स द्वारा 48वां तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट रैली एवं वार्षिक आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जीएम चिरेका सतीश कुमार कश्यप सह संरक्षक भारत स्काउट्स और गाइड्स,जिला चित्तरंजन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।श्रीमती नमिता कश्यप, अध्यक्षा,चिरेका/महिला कल्याण संगठन सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थी।

सभी गणमान्यों ने भारत स्काउट एंड गाइड जिला चितरंजन द्वारा आकर्षक स्वरूप में लगाए गए प्रदर्शनी स्थल का परिभ्रमण किया। प्रतिभागियों द्वारा रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनी में प्रभावशाली कलाकृतियों और शिल्पों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की गई।जिला स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने मंच से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर इस दिवस को यादगार बनाया। महाप्रबंधक ने जिसकी सराहना की। समारोह के दौरान महाप्रबंधक ने स्काउट गाइड के स्वयंसेवक एवं इनके टीम लीडर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इनके साथ प्रदीप्त कुमार दास, प्रमुख वित्त सलाहकार और अध्यक्ष बीएसजी चित्तरंजन जिला, महिला कल्याण संगठन की सदस्या, सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं स्काउट एंड गाइड जिला चितरंजन के सदस्य गण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *