निशिकांत मिस्त्री

आदिवासी आजसू नेता देव शरण भगत और आदिवासी संताली कॉमेडी कलाकार बबलु हंसदा, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक और अर्जुन बैठा भी संबोधित करेंगे

जामताड़ा । 19 मार्च को नारायणपुर डाक बंगला मैदान में विराट आदिवासी महा सम्मेलन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और संथाली लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार बबलु हंसदा के साथ कई अन्य आदिवासी नेता इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे ।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना के प्रभारी तरुण गुप्ता ने कहा कि झारखंड बनने के बाद भी , वर्षों तक यहां के मुख्यमंत्री आदिवासी होने के बाद भी स्थानीय मूलवासी और आदिवासियों को उनके हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ना पड़ रहा है ।आज झारखंड में स्थानीयता और नियोजन नीति के कारण यहां के नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं ,जामताड़ा विधानसभा के हजारों की संख्या में नौजवान पलायन करके दूसरे प्रांतों में नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

आदिवासी गांव में शिक्षा स्वास्थ्य ,बिजली ,सड़क पानी जैसे मूलभूत समस्याएं विकराल रूप धारण किए हुए हैं, विकास से आज यह समाज जूझ रहा है। संथाली लोक संस्कृति और सभ्यता को जो मान और सम्मान मिलना चाहिए उसका भी आज तक कोई समाधान नहीं ढूंढ पाया गया, गांव के ग्राम प्रधान से लेकर इस व्यवस्था को चलाने वाले लोगों के लिए झारखंड में किसी भी तरह का उपाय नहीं ढूंढा गया।

लोग कहते हैं कि हेमंत है तो हिम्मत है लेकिन आज यह व्यवस्था उल्टा हो गया है हेमंत है तो बालू माफिया, पत्थर माफिया, कोयला माफिया को हिम्मत है, जो यहां सरेआम लूट मचाए हुए हैं। हेमंत है तो आम जनता को सिर्फ दिक्कत ही दिक्कत है। आज प्रधानमंत्री आवास बनाने वाले गरीब लोगों को बालू नहीं मिल पा रहा है और हेमंत के राज में बालू माफिया लूट कर बालू दूसरे प्रांतों में भेज रहे हैं, इन सारे मुद्दों को लेकर आदिवासी सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में आदिवासी बंधुओं को आमंत्रण के माध्यम से निमंत्रण भेजा जा रहा है ।इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, कार्यक्रम संयोजक माने बेसरा, रमेश रावत, साजिद अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *