निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सोमवार को करमदाहा शिव मंदिर प्रांगण, देवलबाड़ी में श्री श्री रामचरित मानस 5 दिवसीय यज्ञ हेतु आयोजित कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए।इस भव्य कलश यात्रा के साथ करमदाहा शिव मंदिर प्रांगण,देवलबाड़ी में पांच दिवसीय श्री श्री रामचरित मानस यज्ञ का शुभांरभ हो गया। यह महायज्ञ पांच दिनों तक चलेगी ,17 मार्च को महायज्ञ की पूर्णाहुती ,मूर्ति विसर्जन और भंडारे के साथ ही यज्ञ का समापन होगी।इस दौरान विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा।भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा की भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार से श्री श्री रामचरितमानस पांच दिवसीय यज्ञ का प्रारंभ हो गया।

इस यज्ञ के दौरान विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान हवन, वेदी पूजन,संध्या आरती एवं रात्रि 8:00 बजे से प्रवचन का आयोजन होगा। यज्ञ परिक्रमा के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस महायज्ञ का 17 मार्च को पूर्णाहुति हैं,इस दिन प्रतिमा विसर्जन एवं भंडारे के साथ ही महायज्ञ का समापन हो जाएगा। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल में सभी सनातन भाइयों से अपील करते हुए कहा कि दुखिया मंदिर में आयोजित श्री श्री रामचरितमानस पंच दिवसीय यज्ञ में अपने तन मन और सामर्थ्य के हिसाब से धन देकर इस महायज्ञ को सफल बनाएं एवं अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करें।यह हम सभी के लिए बड़े ही गर्व की बात हैं की प्रतिवर्ष यज्ञ समिति के द्वारा मंदिर प्रांगण में यज्ञ का आयोजन किया जाता हैं, इसी निमित इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम उत्साह और भक्तिपूर्ण माहौल में श्री श्री रामचरित मानस पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं।

मौके पर मुख्य रूप से संजय ओझा,कुबेर सिंह, सुबास मंडल,श्याम सुंदर मंडल, वीरू महतो,वरुण मंडल,तपन मंडल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *