कृष्णा प्रसाद
चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) स्थित बधवार हॉल के तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का पालन किया गया। मुख्य अतिथि चिरेका महाप्रबंधक सतीश कुमार कश्यप ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आर.के. बरनवाल,सीईई टीएम सह प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रमुख विभाग अध्यक्ष सहित वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारी, महिला कर्मचारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में श्री कश्यप ने इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार रखें।उन्होंने कार्मिक विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आयोजन प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके पश्चात श्री कश्यप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया और कार्यस्थलों में उनके समर्पित योगदान की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *