झरिया । झरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व सचिव विनय साव का बुधवार को रायपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे झरिया में शोक की लहर दौड़ गई है। विनय साव झरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व सचिव रह चुके थे और व्यापारिक जगत में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। वे हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए सक्रिय रहे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अपने मिलनसार स्वभाव और सहयोगी प्रवृत्ति के कारण वे सभी के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन से व्यापारिक समुदाय ने एक अनुभवी मार्गदर्शक खो दिया है। बताया जाता है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और रायपुर में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान हीरापुर बिस्तीपाड़ा से बस्ताकोला मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। शोकाकुल परिवार में अनिल कुमार साहू, अमित साहू दीपू, आशीष साहू, रॉबिन साहू, रौनक साहू आदि लोग शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *