निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी पुलिस मेंस एसोसिएशन और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर नाचे एवं थिरके। पुलिस अधीक्षक आवास में होली के शुभ अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी ने हाल ही में शादी कर वापस लौटे हैं। होली मिलन समारोह में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सिपाही हवलदार के अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस निरीक्षक के साथ होली मिलन समारोह में एक दूसरे के गाल में गुलाल लगाया। पुलिस अधीक्षक ने बिना भेदभाव के सभी के गाल में गुलाल लगाएं सभी को गले से लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आपको बताते चलें कि इस होली मिलन समारोह पुलिस अधीक्षक ने अपनी ववैहिक जीवन के तौर पर यह पहली होली थी।

जिससे खुलकर सभी के साथ होली का त्यौहार मनाया। रंग में अंग ,अंग में रंग तब सर चढ़कर बोलने लगा जब पुलिस अधीक्षक खुद ढोलक और बेंजो में उसकी मिसेज ने ताल में ताल मिलाया। लोगों ने उठ उठ कर नाचना शुरू किया। जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री आनंद ज्योति मिंज, श्री जगदीश प्रसाद, सुनील कुमार चौधरी आवास में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को और उसकी मिसेज को होली की शुभकामनाएं में गालों में गुलाल लगा कर दिया। पुलिस अधीक्षक आवास जामताड़ा में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों के लिए पुआ पकवान की व्यवस्था की गई थी। पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों ने होली गायन के साथ-साथ इन सभी पकवान का भी लुफ्त उठाया।

पुलिस अधीक्षक ,जामताड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा, परिचारी कामेश्वर राम, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष जय किशोर मरांडी, पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी ने मिलकर सामूहिक रूप से व्यंजन का लुफ्त उठाया। पुलिस अधीक्षक आवास में आयोजित होली मिलन समारोह में मिहीजाम थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी ,नाला थाना प्रभारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला मनोज कुमार झा ने भी पुलिस अधीक्षक ने गाल में गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी। होली गायन में परिचारी कामेश्वर राम, हवलदार हवलदार सुरेश पासवान शंकर मंडल दीपक कुमार यादव मुकेश कुमार, देवासी टू डू प्रेम टोप्पो, दशरथ यादव परिमल मेहरा मुंशी मरांडी, रविशंकर दास शैलेंद्र सिंह सोनेलाल सोरेन, कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर दास, संयुक्त सचिव रविंद्र कुमार, इंडियन रिजर्व बटालियन से आए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने होली मिलन समारोह में गायन में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *