अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सतर्कता जागरूकता सप्ताह को लेकर बुधवार को समूह व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र चासनाला में सेल के चासनाला कोलयरी एवं तासरा प्रोजेक्ट के ठेका कर्मियों के लिए सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे दर्जनों की संख्या में कर्मियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर उपमहाप्रबंधक सतर्कता कृष्ण मुरारी तिवारी, मिथिलेश कुमार सिंह, भिटीसी अरविंद सिंह आदि थे।
