निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सोमवार को गांधी मैदान के समीप जामताड़ा नगर पंचायत परिवार की ओर से बड़े उत्साह के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। होली मिलन समारोह में नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने एक दूसरे को रंग गुलाल,अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आपस में होली की खुशी में एक दूसरे के बीच मिठाईयां बांटी गईं। मौके में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा की पिछले कई दिनों से होली के सुअवसर पर नगर पंचायत परिवार की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

पिछले दिनों नगर पंचायत के सफाई मित्रों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। आज जामताड़ा नगर पंचायत के तमाम वार्ड पार्षद, प्रतिनिधि एवं बोर्ड के सदस्यों के साथ बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने आपस में रंग गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।होली रंगों ,खुशियों और भाईचारे का पर्व है। नगर पंचायत परिवार की ओर से तमाम नगरवासियों से अपील करते हैं की इसी तरह होली को आपसी भाईचारे में खुशियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाए। मैं सभी जामताड़ा वासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।नगर पंचायत जामताड़ा निरंतर नगरवासियों के बीच अपनी सेवा दे रहा हैं।

नगर पंचायत के माध्यम से जनहित से जुड़े जो भी कार्य हैं,लगातार समर्पण की भाव से जनता के बीच अपनी सेवा दे रही है। हम सभी के सहयोग से नगर पंचायत जामताड़ा में निरंतर विकास कार्यों को गति देती रहेगी। मौके पर मुख्य रूप से मधु चंद्रा,अरविंद साव,चंडी दास भंडारी,निलेश सिंह, झंटू साह, आलोक किस्कु , गौउर बाउरी,सुनील बाउरी,फ्रैंकलिन ब्लैक,सजल दत्ता, अजय सिंह उत्तम रवानी, गोरा दास पवित्र माहाता, राजीव दास सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *