रामावतार स्वर्णकार
इचाक । थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में दो सगे भाई बहन की मौत डोभा में डूबने से हो गई। मृतक बच्चों में सौरव कुमार (8) और सुमन कुमारी (11 वर्ष) शामिल हैं। जबकि तीसरा बच्चा सूरज कुमार (10) को बाहर निकाला गया वह सकुशल है। घटना सोमवार को करीब ढाई बजे दिन घटी। बच्चों की मौत के बाद दोनो के पिता मनोज यादव एवम माता सरिता देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों को रो रोकर बुरा हाल है। मनोज यादव के चार बच्चों में सौरभ इकलौता पुत्र था और बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ था। घटना के बाद में मदनपुर गांव में मातम छा गया है, होली का त्योहार गम में बदला चुका है।

ग्रामीणों ने बताया कि पांच बच्चे जानवर चराने के लिए गए थे। इसी दौरान मदनपुर-भगवानपुर सिमाना पर बहते सोती के बीच बनाए गए नवनिर्मित डोभा में नहाने के लिए तीन बच्चे चले गए। इसी दौरान छोटा बच्चा सौरव पानी में डूबते हुए कीचड़ में फंस गया। उसे बचाने के लिए उसकी बड़ी बहन सुमन गई पर वह अपने भाई सौरव को बचा नही पाई और वह भी कीचड़ में फंस कर गहरे पानी में डूब गई। तीसरा बच्चा सुरज कुमार भी डूबने लगा। तीनो बच्चों को डूबते देख साथ में खेल रहे शिवानी और विशाल चिल्लाने लगे। हल्ला सुनकर मवेशी चरा रहा जगन साव आया तो उसने सूरज को बाहर निकाला।

फिर गांव के पुनीत साव, किशुन साव, उस्मान अंसारी, विकास साव, अरुण यादव, ईश्वर यादव समेत कई लोग पहुंचे और दोनो बच्चों को बाहर निकाला। पर दोनो बच्चे सौरव और सुमन बेहोश थे। आनन फानन में दोनो बच्चों को करियातपुर के निजी क्लीनिक ले गए। पर दोनो बच्चों की मौत पूर्व में ही हो चुकी थी। सूचना पाकर मुखिया सकेंदर मेहता, अंचल अधिकारी मनोज कुमार महथा एवम थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी लिया। सीओ ने कहा कि सरकारी प्रावधान के मुताबिक परिजन को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *