निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मंगलवार को गांधी मैदान के समीप नगर पंचायत परिवार के सफाई मित्रों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए।सभी नगर पंचायत के महिला पुरुष सफाई मित्रों ने एक दूसरे को रंग गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई दी।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल को सभी सफाई मित्रों ने माथे पर गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।बड़े ही उत्साह उमंग और धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल को सभी सफाई मित्र इस होली मिलन समारोह में अपने बीच पाकर बड़े ही खुशी में दिखे।

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा की नगर पंचायत जामताड़ा एक परिवार की तरह हैं, इस परिवार में सभी पर्व, सुख दुख को एक साथ मनाया जाता हैं।बिना भेदभाव के सभी एक समान हैं,एक साथ विकास के लिए मिलजुल कर काम करते हैं।यही जामताड़ा नगर पंचायत की सबसे बड़ी विशेषता हैं,आज सभी सफाई मित्रों के साथ बड़े ही धूमधाम ,उत्साह और उमंग के साथ रंगों का त्योहार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस होली मिलन समारोह सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।होली रंगों का त्योहार हैं ,जो हमारे जीवन में विभिन्न रंगों में आकर खुशियां और भाईचारे का संदेश देती हैं।होली एक ऐसा पर्व हैं, जिसमें हम सभी एकत्रित होकर एक दूसरे के साथ भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाते हैं।

सभी जामताड़ा वासियों से अपील करता हूं की रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक दूसरे के साथ मनाए।नगर पंचायत जामताड़ा परिवार पर आप सभी जामताड़ा वासियों के लिए एक परिवार का हिस्सा हैं,जिसने आपके लिए निरंतर विकास कार्य करते हुए ,नाली,सड़क ,पानी,आवास,साफ सफाई जैसी आपकी विकास संबंधी आवश्यकता को पूरा किया हैं।आपके द्वार और घर पहुंचकर आपकी समस्याओं का निदान किया है। आप सब भी अपना सहयोग करे ,ताकि निरंतर विकास की गंगा जामताड़ा नगर पंचायत बहाते रहे।मौके पर मुख्य रूप से सभी नगर पंचायत सफाई मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *