निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । संथाल परगना खुदरा व्यवसाई संघ की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष तरुण गुप्ता के आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन भब्य रूप से किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रंजीत मंडल, महामंत्री अरुण चौधरी,संरक्षक विजय भगत ने जामताड़ा नगर पंचायत से आए हुए सैकड़ों की संख्या में खुदरा दुकानदार भाइयों पर रंग अबीर लगाकर जमकर होली खेली। उपस्थित दुकानदारों ने स्वादिष्ट व्यंजन और होली के गीतों पर जमकर ठुमका लगाया तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया। दुकानदार भाइयों को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि होली एक ऐसा पवित्र त्यौहार है, जो शरीर के हर बुराइयों को मिटाने का काम करके पवित्र और रंगीन कर देता है।

इस होली के त्यौहार में हम सारे गिले-शिकवे को मिटाकर अबीर लगाकर गले मिलते हैं ,साल भर से आने वाले होली का हम इंतजार करते हैं ,इस होली के मौके पर आप सभी दुकानदार भाइयों को यह विश्वास दिलाते हैं कि, आपके जीवन में रंगों का बहार लाने के लिए जो भी संगठन को करना पड़ेगा ,वह मजबूती के साथ करने का काम किया जाएगा। होली के मदमस्त गानों में केंद्रीय अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने दुकानदारों के साथ मिलकर जोरदार ठुमका लगाया। मौके पर उमेश चौधरी गुड्डू चौधरी मनजीत पांडे मनोज बरनवाल मनोज भारती मनोज बजाज अभय बरनवाल कमलेश मंडल, कामता सिंह छोटू सिंह छोटू गुप्ता के साथ सैकड़ों की संख्या में व्यवसाई वर्ग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *