रामावतार स्वर्णकार
इचाक । एनएच 33 इचाक मोड़ स्थित दुर्गा नगर में नौ दिवसीय देवी दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह शतचण्डी महायज्ञ को लेकर कल मंदिर प्रांगण से भव्य रूप से कलश यात्रा निकलेगी। कलश यात्रा में हजारों महिला पुरुष शामिल होंगे। यह आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा। यज्ञ की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 25 फरवरी को भव्य जलयात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत होगी, हजारों श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ सिवाने नदी जल विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ नदी से जल उठाएंगे और वापस यज्ञ मण्डप आयेंगे इसी के साथ श्री दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ होगा। उसके बाद पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश, आरती और फिर भोग वितरण किया जायेगा।
26, 27 और 28 फरवरी को भजन मंडली द्वारा भजन एवं प्रवचन कार्यक्रम, वेदी पूजन, मण्डप पूजन, आरती, भोग वितरण एवं रात्रि में साध्वी गंगा मिश्रा ग्रुप (वृंदावन) द्वारा प्रवचन कार्यक्रम होगा। 1 और 2 मार्च को वेदी पूजन, मंडप पूजन, हवन, आरती अन्नाधिवास एवं रात्री में स्वामी सीताराम शरण (चित्रकुट) एवं बाल विदुषी लाड़ली शरण (वृन्दावन) के द्वारा प्रवचन कार्यक्रम होगा।
3 मार्च को वेदी पूजन, मण्डप पूजन, हवन, नगर भ्रमण, शैयाधितास महान्यास आरती, भोग एवं रात्रि में बाली ठाकरे एवं रिजा खान ग्रुप (मध्य प्रदेश) के द्वारा भक्ति जागरण होगा। 4 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा, वेदी पूजन, हवन, आरती, भोग वितरण एवं रात्रि में कुमकुम बिहारी (चितरंजन ) ग्रुप द्वारा भक्ति जागरण। 5 मार्च को वेदी पूजन, मण्डप पूजन, सामूहिक हवन, पूर्णाहुति आरती कन्या पूजन, भोजन एवं भण्डारा का आयोजन होगा।
यज्ञ मंडप के बगल में बनाया जा रहा भव्य पंडाल
यज्ञ मंडप के बगल में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जहां सभी प्रवचन, भजन, भक्ति जागरण का आयोजन होगा। पंडाल में एक साथ लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सामने बड़ा मंच बनाया जा रहा है।
यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष कुलदीप मेहता, भागवत मेहता, बालेश्वर मेहता, डेगणरायण मेहता, सचिव कैलाश मेहता, सहसचिव जागेश्वर मेहता आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
